मुंडेर रूपापुर में भारतीय कृषक दल की किसान पंचायत, सरकार की नीतियों पर जमकर बरसे नेता
हरदोई (आरएनआई) भरखनी ब्लॉक के ग्राम पंचायत मुंडेर रूपापुर में भारतीय कृषक दल ने रविवार को किसान पंचायत का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित एडवोकेट, राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव और विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज प्रकाश चौहान ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व राष्ट्रगान के साथ किया।
किसान पंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से किसान की कमर टूट चुकी है। आय दोगुनी तो दूर, लागत भी नहीं निकल पा रही है और किसान कराह रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करने का आह्वान किया और कहा कि पार्टी प्रदेश भर में पंचायत चुनाव लड़ेगी।
राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव ने कहा कि सरकार की शिक्षा नीति पूरी तरह विफल हो चुकी है, किसान-व्यापारी सभी परेशान हैं और केवल पूंजीपतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि पार्टी विस्तार के लिए जनपद के सभी ब्लॉकों व तहसीलों में बैठकें होंगी और अच्छे-सच्चे लोगों को पदाधिकारी बनाया जाएगा।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष रवि नंदन मिश्रा, कोषाध्यक्ष जयपाल, पुष्पेंद्र सिंह एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



