“मिशन शक्ति फेज-5.0” के तहत हरदोई पुलिस का विशेष अभियान — महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए चलाया गया जनजागरूकता कार्यक्रम
हरदोई (आरएनआई) पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से “मिशन शक्ति फेज-5.0” के तहत विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद के सभी थानों में महिला बीट आरक्षियों व एंटी रोमियो टीमों ने विभिन्न गतिविधियाँ संचालित कीं। अभियान के तहत थाना क्षेत्रों के 42 गाँवों में चौपाल लगाकर 460 महिलाओं व बालिकाओं से संवाद स्थापित किया गया, वहीं महिला अपराध से संबंधित 5 पीड़ित महिलाओं की काउंसलिंग कर उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया गया।
पुलिस टीमों ने 61 स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर 732 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और सतर्क चेतावनी दी। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1098 (बाल सहायता), 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) आदि की जानकारी दी गई। इसके साथ ही कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मिशन शक्ति, मिशन पोषण जैसी सरकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में छात्राओं को गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा तथा महिला अधिकारों की जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। हरदोई पुलिस ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



