मिशन शक्ति 5.0 के तहत एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं की सुरक्षा व योजनाओं पर किया जागरूक
फतेहपुर (आरएनआई) महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत शनिवार को पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी थानों द्वारा प्रमुख बाजारों, कस्बा, चौराहों, स्कूलों व कॉलेजों, धार्मिक स्थलों, अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर एंटी रोमियो टीम ने शासन व पुलिस विभाग ने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन हेतु चलाई जा रही विभिन्न विभागों की योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, कन्या सुमंगला योजना आदि तथा सहायतार्थ उपलब्ध कराए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112 इमरजेन्सी कॉल, पैनिक बटन मोबाइल पर डेमो, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन 102, एम्बुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 आदि के बारे में पंपलेट बांटकर जागरूक किया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

