मालेगांव आरोपियों के बरी होने पर हिंदू महासभा ने मनाया जश्न

17 वर्षों बाद भगवा आतंकवाद रूपी शब्द का दाग धुलकर हुआ स्वच्छ: मनोज 

Aug 1, 2025 - 19:57
Aug 1, 2025 - 20:02
 0  135
मालेगांव आरोपियों के बरी होने पर हिंदू महासभा ने मनाया जश्न

फतेहपुर (आरएनआई) अखिल भारत हिन्दू महासभा जिला इकाई की मासिक बैठक कैंप कार्यालय आईटीआई रोड में जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पिछले 17 वर्ष पूर्व मालेगांव बम विस्फोट मामले में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, कर्नल प्रसाद पुरोहित, अखिल भारत सिंधु महासभा के राष्ट्रीय महासचिव मेजर रमेश चंद्र उपाध्याय, सुधाकर द्विवेदी सहित सभी आरोपियों को एनआईए अदालत द्वारा दोष मुक्त किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करके कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मुंह मीठा कर करके मिठाई खिलाई। 

बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने कहा कि एक सोची समझी रणनीति के तहत तत्कालीन सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी द्वारा भगवा ध्वज तथा हिंदू नेताओं को बदनाम किया गया। प्रताड़ित करने की मंशा अदालत के निर्णय से विफल हो गई। 17 वर्षों बाद भगवा आतंकवाद रूपी शब्द का दाग बिल्कुल धुलकर स्वच्छ हो गया। उन्होंने कहा कि हिंदू और भगवा आतंकवाद का जुमला उठाया गया कांग्रेस की हिंदू विरोधी नीति का परिचायक था। उनके इस कृत्य के लिए सभी दोष मुक्त हुए राष्ट्रभक्ति कभी क्षमा नहीं करेंगे। कांग्रेस पार्टी को दोषमुक्त हुए लोगों के 17 वर्ष वापस करने चाहिए। बैठक में प्रमुख रूप से रामगोपाल शुक्ला, स्वामी राम आसरे आर्य, गजेंद्र मौर्य, प्रांजुल मणि युवा जिला अध्यक्ष, अनमोल शुक्ला, दीपक यादव, धनंजय पांडेय, श्रवण कुमार राजपूत, संतोष नेता, करण सिंह पटेल भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0