मार्ग दुर्घटना में प्राइवेट ठेकेदार की मौके पर मौत
कछौना/हरदोई (आरएनआई) कोतवाली कछौना के अंतर्गत सही दिशा से घर जा रहे बाइक सवार प्राइवेट ठेकेदार को तेज़ रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी,जिससे उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार की शाम लखनऊ-पलिया हाई-वे पर इंडस्ट्रियल स्टेट कछौना के फेज़-2 के फ्लाई ओवर पर होना बताया गया है।
मृतक के भाई ने बताया कि सण्डीला कोतवाली के भदेउना मजरा भिटौली निवासी 35 वर्षीय कमलेश पुत्र पुत्तीलाल ठेके पर घर-मकान बनाने का काम करता था! कमलेश शनिवार की शाम को माधौगंज से घर आ रहा था,उसी बीच रास्तें में कछौना के इंडस्ट्रियल स्टेट फेज़-2 के फ्लाई ओवर पर पहुंचते ही एक तेज़ रफ्तार गाड़ी ने उसकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी,जिससे उसकी मौत हो गई। घटना क़ी सूचना कछौना पुलिस को दे दी है। मृतक पांच भाइयों में एक से छोटा और तीन उससे छोटे भाई है। कमलेश की पत्नी की करीब पांच साल पहले ही मौत हो चुकी थी। तीन बेटों दिलीप,रामशरण व बासू के अलावा उसकी दो बेटियों में एक की शादी हो चुकी है,एक छोटी है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेज दिया गया है!
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



