महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व सशक्तिकरण हेतु हरदोई पुलिस का विशेष अभियान
हरदोई (आरएनआई) जनपद में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक हरदोई श्रीमान अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर जनपद के सभी थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपालों का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत महिलाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नंबर, संचालित कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क और कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर पम्पलेट भी वितरित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य महिलाओं में आत्मनिर्भरता की भावना को जागृत करना है।
"मिशन शक्ति 5.0" के अंतर्गत बालिकाओं, छात्राओं व महिलाओं से संबंधित अपराधों की रोकथाम और सुरक्षा जागरूकता को लेकर गांवों, मोहल्लों और शिक्षण संस्थानों में चौपालें लगाई जा रही हैं। इन चौपालों में महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन से जुड़ी जानकारी दी जा रही है।
इस दौरान महिलाओं को यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वॉड सहित कई कल्याणकारी योजनाओं – मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सहायता कोष, राष्ट्रीय पोषण मिशन आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
पुलिस विभाग का कहना है कि शासन-प्रशासन महिलाओं के उत्थान, सुरक्षा और सशक्तिकरण हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है और इसी उद्देश्य से यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



