महाराष्ट्र में अगले हफ्ते कैबिनेट विस्तार संभव, जानें किस दल को मिल सकता है कौन सा विभाग?

महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार की कैबिनेट का विस्तार जल्द होने के संभावना है। इसे लेकर एक संभावित तारीख भी सामने आई है। वहीं राज्य में विभागों के बंटवारे को लेकर तीनों दल करीब-करीब सहमत नजर आ रहे हैं। राज्य में किस दल से कितने मंत्री बन सकते हैं इसकी भी संख्या सामने आ गई है।

Dec 6, 2024 - 18:30
 0  324
महाराष्ट्र में अगले हफ्ते कैबिनेट विस्तार संभव, जानें किस दल को मिल सकता है कौन सा विभाग?

मुंबई (आरएनआई) महाराष्ट्र में एक दिन पहले ही नई सरकार का गठन हुआ है। जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री के तौर पर एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने शपथ ली है। वहीं नई सरकार के गठन के बाद अगला सवाल ये था कि राज्य की 'देवेंद्र' सरकार का कैबिनेट विस्तार कब होगा। इसे लेकर अब तारीख भी सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार, राज्य में अगले हफ्ते 11 और 12 दिसंबर को कैबिनेट विस्तार हो सकता है।

महाराष्ट्र कैबिनेट में अभी सिर्फ तीन ही लोग हैं। जबकि राज्य कैबिनेट में मुख्यमंत्री के साथ ज्यादा से ज्यादा कुल 34 मंत्री हो सकते हैं। वहीं अगर राज्य सरकार में विभागों के बंटवारे की बात करें तो

पूरी संभावना है कि अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के पास वित्त विभाग और भाजपा के पास गृह विभाग रह सकता है, जैसा कि पिछली एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में था। जबकि शिवसेना के सूत्रों की मानें तो शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना शहरी विकास विभाग अपने पास रखेगी और राजस्व विभाग भी उसे मिल सकता है।

महायुति गठबंधन के सबसे बड़े घटक भाजपा को 21-22 मंत्री पद मिलने की उम्मीद है। जबकि शिवसेना को 11 से 12 मंत्री पद और एनसीपी को नौ से 10 मंत्री पद मिल सकते हैं। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि शपथ लेने वाले मंत्रियों की संख्या पर अंतिम फैसला एक या दो दिन में लिया जाएगा। नवनिर्वाचित विधायकों को शनिवार से शुरू होने वाले विधानसभा के तीन दिवसीय विशेष सत्र में प्रोटेम स्पीकर कालिदास कोलंबकर शपथ दिलाएंगे।

राज्य के विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव 9 दिसंबर (सोमवार) को होगा, जिसके बाद नई सरकार का विश्वास मत होगा और राज्यपाल दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। वहीं विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से राज्य की दूसरी राजधानी नागपुर में शुरू होगा।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.