महाराष्ट्र-झारखंड में मतदान के बीच कांग्रेस का फैसला, एग्जिट पोल की चर्चा में हिस्सा नहीं लेगी पार्टी

महाराष्ट और झारखंड में विधानसभा चुनाव और कई सीटों पर उपचुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी की तरफ से एलान किया गया है कि वो आज वोटिंग के बाद आने वाले एग्जिट पोल की चर्चा में हिस्सा नहीं लेगी। ये जानकारी एएनआई को कांग्रेस सूत्रों की तरफ से साझा की गई है।

Nov 20, 2024 - 15:37
 0  405
महाराष्ट्र-झारखंड में मतदान के बीच कांग्रेस का फैसला, एग्जिट पोल की चर्चा में हिस्सा नहीं लेगी पार्टी

महाराष्ट (आरएनआई) महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। बता दें 288 विधानसभा सीटों वाले महाराष्ट्र में एक ही चरण में वोटिग हो रही है, वहीं झारखंड में दूसरे चरण में 38 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। वहीं इन सबके बीच एक बड़ी खबर सामने आयी है, जिसमें न्यूज एजेंसी एएनआई को कांग्रेस के सूत्रों ने बताया है कि, कांग्रेस पार्टी चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज आने वाले एग्जिट पोल की चर्चा में हिस्सा नहीं लेगी।

महाराष्ट्र और झारखंड में मतदान की गति की बात करें, तो महाराष्ट्र में उम्मीद के अनुरूप कम मतदान प्रतिशत दर्ज हुआ है। वहीं झारखंड में मतदान की गति महाराष्ट्र के अपेक्षाकृत बेहतर है। महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीट पर शाम छह बजे तक वोटिंग होगी, जबकि झारखंड की 38 में से कुछ सीटों पर शाम 4 बजे तक ही मतदान होगा। दोनों राज्यों में मतों की की गिनती 23 अक्तूबर को होगी। इसके साथ कई राज्यों में विधानसभा और लोकसभा सीटों पर उपचुनाव भी हो रहे हैं। 

महाराष्ट्र में मतदान की धीमी गति पर तमाम नेता-राजनेता चिंतित दिखाई दिए हैं। इस कड़ी में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिछले पांच वर्षों में मत प्रतिशत कम रहा है और उन्होंने मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए घरों से निकलने का आग्रह भी किया।

झारखंड के मंत्री और जामताड़ा से उम्मीदवार इरफान इंसारी ने कहा, मैं आप सभी से आग्रह करना चाहूंगा कि घर से बाहर निकलें और मतदान करें। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि, हम संथाल परगना की सभी सीटें भारी मतों के अंतर से जीतने जा रहे हैं। बता दें कि झारखंड में पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को हुआ था।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.