महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज में अटल जयंती वर्ष के समापन पर साहित्यिक प्रतियोगिताएँ सम्पन्न

Dec 18, 2025 - 19:19
Dec 18, 2025 - 19:25
 0  54
महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज में अटल जयंती वर्ष के समापन पर साहित्यिक प्रतियोगिताएँ सम्पन्न

हरदोई (आरएनआई) महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हरदोई के ऑडिटोरियम में भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशताब्दी वर्ष के समापन अवसर पर जनपद स्तरीय भाषण एवं एकल काव्यपाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जय भगवान सिंह एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. प्रवेश कुमार द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. जय भगवान सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के सुशासन की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए उनके व्यक्तित्व, कृतित्व एवं काव्यगत विशिष्टताओं को प्रेरणास्रोत बताया।छात्र-छात्राओं को अटल जी के विचारों से परिचित कराने के उद्देश्य से “सुशासन का महत्व” विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में प्रो. सरिता यादव (आर्य कन्या महाविद्यालय, हरदोई), डॉ. प्रवीन कुमार वर्मा (महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हरदोई) तथा डॉ. शिखा पाण्डेय (सी.एस.एन. पी.जी. कॉलेज, हरदोई) ने निर्णायक की भूमिका निभाई।इसके साथ ही भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन एवं उनकी प्रमुख कविताओं पर आधारित एकल काव्यपाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. दिलप्रीत कौर (महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हरदोई), डॉ. दीपक राय एवं श्री रामउग्र गोस्वामी (सी.एस.एन. पी.जी. कॉलेज, हरदोई) ने निर्णायक के रूप में प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।बी.एड. विभाग की प्राध्यापिका डॉ. नमिता त्रिपाठी एवं डॉ. सुधीर सिंह द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। महाविद्यालय के समारोहक डॉ. अजित आनन्दमणि द्वारा प्रतियोगिताओं के परिणामों की घोषणा की गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर सारगर्भित संदेश के साथ हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)