महरौली और नांगलोई में मुठभेड़, काकू पहाड़िया समेत चार बदमाश गिरफ्तार
नई दिल्ली (आरएनआई): दिल्ली के महरौली और नांगलोई इलाकों में पुलिस और वांछित अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार बदमाश घायल हो गए। महरौली में पुलिस और वॉन्टेड क्रिमिनल काकू पहाड़िया के बीच फायरिंग हुई, जिसमें आरोपी घायल हो गया। इस दौरान दो पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी और एक कांस्टेबल के हाथ में चोट आई। घायल बदमाशों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। काकू पहाड़िया कई आपराधिक मामलों में वांछित था और उसे हथियार सप्लाई में भी संलिप्त बताया गया है।
नांगलोई में तीन बदमाशों को गोली लगी। पुलिस ने बताया कि घायल बदमाशों पर पहले से पुलिस पर फायरिंग करने के मामले दर्ज हैं।
इसी बीच, दिल्ली के द्वारका में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की गई और एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार हरियाणा के रोहतक निवासी ऋतिक (21) को द्वारका एक्सप्रेसवे पर एम्बुलेंस में शराब ले जाते समय पकड़ा गया। अभियान में कुल 1,400 क्वार्टर और 84 बोतल शराब बरामद की गई।
दो दिन पहले ही रोहिणी इलाके में दिल्ली और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने सिग्मा गिरोह के चार हत्यारों को मुठभेड़ में ढेर किया था। आरोपियों में रंजन पाठक, बिमलेश महतो, मनीष पाठक और अमन ठाकुर शामिल थे। ये चारों आरोपियों बिहार चुनावों में आतंक फैलाने की योजना में थे। मुठभेड़ में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। आरोपियों के कब्जे से एक बलेनो कार, तीन अर्ध-स्वचालित पिस्तौल और एक देशी पिस्तौल बरामद की गई थी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



