मथुरा में स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, आपत्तिजनक हालत में आधा दर्जन युवक-युवतियां हिरासत में
मथुरा (आरएनआई) शहर के कृष्णा नगर और शंकर विहार क्षेत्र स्थित दो स्पा सेंटरों पर शुक्रवार देर शाम पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में मौजूद करीब आधा दर्जन युवतियों और कुछ युवकों को हिरासत में लिया।
यह कार्रवाई एसपी सिटी राजीव कुमार और सीओ सिटी आशना चौधरी के निर्देशन में की गई। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची, वहां मौजूद युवक-युवतियों में अफरातफरी मच गई। हालांकि महिला पुलिसकर्मियों की मदद से सभी को पकड़ लिया गया।
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। छापे की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों स्पा सेंटर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और रिहायशी इलाके में संचालित किए जा रहे थे। समाचार लिखे जाने तक सभी आरोपितों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी थी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



