मथुरा: डीजे पर गाने को लेकर मथुरा में पथराव और फायरिंग, बारात में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के मथुरा में जाटव समाज की एक बारात की निकासी के दौरान डीजे पर बाबासाहेब अंबेडकर के गाने बजाए जा रहे थे। ठाकुर समाज के लोगों ने डीजे पर बज रहे गानों का विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। नौबत फायरिंग तक पहुंच गई। 

Jul 6, 2025 - 15:30
 0  81
मथुरा: डीजे पर गाने को लेकर मथुरा में पथराव और फायरिंग, बारात में मचा हड़कंप

मथुरा (आरएनआई) यूपी के मथुरा जिले के जमुनापार थाना इलाके के डेहरुआ गांव में शनिवार को जमकर पथराव और फायरिंग हुई। यहां जाटव समाज के लोगों की निकरोसी ( गांव की परिक्रमा) हो रही थी। इस दौरान डीजे बजाया जा रहा था, जिस पर बाबा साहेब अंबेडकर के गाने बज रहे थे, तभी ठाकुर समाज के कुछ लोगों ने डीजे पर बज रहे गानों का विरोध किया।

इसके बाद देखते ही देखते दोनों पक्ष एक दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे और फायरिंग होने लगी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस घटना की जांच और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। दरअसल, डेहरुआ गांव में सौरव और उसके भाई की निकरोसी हो रही थी और बारात थाना बलदेव इलाके के एक गांव में जा रही थी। निकरोसी के दौरान डीजे पर बाबासाहेब अंबेडकर के गाने बज रहे थे।

ठाकुर समाज के लोगों ने डीजे पर बज रहे गानों का विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इतना ही नहीं नौबत फायरिंग तक पहुंच गई। दोनों तरफ से हुई मारपीट और पथराव में करीब एक दर्जन लोग चोटिल हुए हैं। दूल्हे सौरभ ने बताया कि शनिवार को हमारी बारात थाना बलदेव इलाके के एक गांव में जा रही थी।

दूल्हे ने बताया कि गांव की परिक्रमा करने के दौरान कुछ लोगों ने हमें रोका। हमारे रिश्तेदार और परिवार के लोगों पर पथराव किया। हमने घटना की सूचना पुलिस को दी। आरोप लगाते हुए सौरभ ने बताया कि हमने ठाकुर समाज के लोगों से कारण पूछा कि हम गांव की परिक्रमा कर रहे हैं, तो हमें क्यों रोका जा रहा है। इस पर वो लोग गाली गलौज करने लगे। हमने विरोध किया तो उन लोगों ने हमारे साथ मारपीट की और पथराव किया। फायरिंग भी की गई। मारपीट की और पथराव कई लोग घायल हुए हैं।

वहीं दोनों पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग की घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। फिलहाल पुलिस घटना की जांच और आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं गांव में शांति का वातावरण बना रहे, इसके लिए पुलिस व्यवस्था की गई है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp।com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.