मथुरा: कटरा बाज़ार फाटक बंदी पर व्यापारियों का हंगामा, विधायक पूरन प्रकाश रेलवे अधिकारियों से भिड़े
मथुरा जिले के कस्बा राया स्थित कटरा बाज़ार रेलवे फाटक को बंद किए जाने की खबर से स्थानीय व्यापारियों में जबरदस्त नाराज़गी फैल गई हैं। प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र कटरा बाज़ार के सभी व्यापारियों ने दुकानें बंद कर विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया हैं।
मथुरा (आरएनआई) कस्बा राया स्थित कटरा बाज़ार रेलवे क्रॉसिंग को बंद करने की कार्रवाई पर गुरुवार को हालात अचानक बिगड़ गए। एनई रेलवे मथुरा-कासगंज रेल रूट के विस्तार कार्य के तहत सुरक्षा कारणों से छोटे मार्गों की क्रॉसिंग बंद कर रहा है। इसी क्रम में जब रेलवे कर्मचारी कटरा बाज़ार क्रॉसिंग बंद करने पहुंचे तो स्थानीय व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया।
मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय भाजपा विधायक पूरन प्रकाश ने नाराज़गी जताते हुए रेलवे कर्मियों और सुरक्षा बलों को तुरंत काम रोकने और हटने के लिए कहा। विधायक के सख्त रुख के बाद कर्मचारी असमंजस में पड़ गए और काम ठप हो गया।
व्यापारियों का कहना है कि क्रॉसिंग बंद होने से कारोबार पर सीधा असर पड़ेगा और लोगों की आवाजाही में भी बड़ी दिक्कतें होंगी। उनका आरोप है कि रेलवे ने बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए यह कदम उठाया है।
स्थिति को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में रेलवे सुरक्षा बल मौजूद था, लेकिन विधायक और व्यापारियों के विरोध के चलते काम रुक गया। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि फैसला वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
वहीं, रेलवे अधिकारियों का कहना है कि क्रॉसिंग बंद करने का निर्णय यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है। विवाद को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा और उग्र हो सकता है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



