मतदाता सूची से नाम काटने के आरोपों पर कांग्रेस का ऐलान, एक हफ्ते तक FIR दर्ज कराएंगे: जीतू पटवारी
मध्यप्रदेश (आरएनआई) मध्यप्रदेश में मतदाता सूची को लेकर उठे विवाद के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि चाहे सरकारी बीएलओ (BLO) हों या भाजपा के बीएलए (BLA), जिन लोगों ने भी मध्यप्रदेश के पात्र मतदाताओं के नाम काटने के कथित षड्यंत्र में भाग लिया है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जीतू पटवारी ने स्पष्ट किया कि अगले एक सप्ताह तक मध्यप्रदेश कांग्रेस के सभी नेता प्रदेशभर में ऐसे मामलों को लेकर एफआईआर दर्ज कराएंगे। उनका कहना है कि मताधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है और इससे छेड़छाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।
कांग्रेस के इस ऐलान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और अब निगाहें प्रशासन व पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



