भूमि विवाद व बीमा मामलों को प्राथमिकता दें – जन सुनवाई में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Sep 18, 2025 - 17:17
Sep 18, 2025 - 17:18
 0  351
भूमि विवाद व बीमा मामलों को प्राथमिकता दें – जन सुनवाई में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हरदोई (आरएनआई) कलेक्ट्रेट कक्ष में मंगलवार को आयोजित जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर कार्रवाई सुनिश्चित करे। उत्तराधिकार से जुड़े किसी भी प्रकरण को लंबित न रखा जाए और कृषक दुर्घटना बीमा योजना के किसी भी आवेदन को भी लंबित न रहने दिया जाए।

जन सुनवाई में कुल 121 शिकायतें प्राप्त हुईं। इसी दौरान 02 लोगों के राशन कार्ड बनाए गए, 02 महिलाओं को निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत आवेदन कराया गया, 03 लोगों को वृद्धावस्था पेंशन योजना से जोड़ा गया तथा 02 बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से लाभान्वित किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि हर पात्र व्यक्ति को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाना प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता है।
इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट भूमिका यादव सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)