भाजपाइयों ने मनाया कारगिल विजय दिवस, मां भारती की सुरक्षा में अपने प्राणों की दी थी आहुति

Jul 26, 2025 - 21:02
Jul 26, 2025 - 21:10
 0  54
भाजपाइयों ने मनाया कारगिल विजय दिवस, मां भारती की सुरक्षा में अपने प्राणों की दी थी आहुति

फतेहपुर (आरएनआई) शहर के जेल रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कारगिल विजय दिवस पर गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं ने देश के सैनिकों के अदम्य साहस और शक्ति व शौर्य की चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय ने कहा कि कारगिल विजय दिवस वीर जवानों की अदम्य साहस और शौर्य की गौरवगाथा है। आज का दिन वह दिन याद दिलाता है जब पाकिस्तानी सेना नापाक इरादे लेकर भारतीय सीमा में दाखिल हुई थी। जवानों ने उस मुश्किल घड़ी में पाकिस्तानी सेना को करारा जवाब देते हुए उन्हें पीछे खदेड़ दिया। कारगिल में हमने केवल युद्ध नहीं जीता था, हमने ‘सत्य, संयम और सामर्थ्य’ का अद्भुत परिचय दिया था। देश के विभिन्न प्रांतों के सैनिकों के साथ हिमांचल के जवानों ने भी इस कारगिल युद्ध में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और मां भारती की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति दे दी। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पूर्व सैनिकों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन पीतांबर सिंह ने किया। पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने वीर सैनिकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शिव कुमार पाल, कैप्टन हरिशंकर सिंह चौहान, नायब सूबेदार, राजेंद्र सिंह, वीर नारी रामश्री, कार्यक्रम संयोजक पुष्पराज पटेल, जिला महामंत्री उदय लोधी, नीरज सिंह, अपर्णा सिंह गौतम, कुलदीप भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह, कार्यक्रम सहसंयोजक विक्रम सिंह चंदेल, डॉ शिव प्रसाद त्रिपाठी, मंजू शुक्ला, अतुल त्रिवेदी, जसवंत गिहार, स्वरूप राज सिंह जूली, सुनीता गुप्ता, शुभम् तिवारी, अविनाश मौर्या, विनोद गौतम सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0