भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मातृशक्ति का सम्मान कर राहुल गांधी पर साधा निशाना

Mar 20, 2024 - 19:23
Mar 20, 2024 - 19:24
 0  594
भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मातृशक्ति का सम्मान कर राहुल गांधी पर साधा निशाना

हरदोई (आरएनआई) कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हिंदू धर्म में शक्ति को नष्ट करने को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, एमएलसी इंजीनियर अवनीश सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मातृशक्ति का सम्मान कर जवाब दिया। जिला भाजपा कार्यालय पर एमएलसी इंजीनियर अवनीश एवं झील जिला महामंत्री ओम वर्मा ने मातृशक्ति को तिलक कर एवं शाल ओढाकर सम्मानित किया। संडीला में जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने भी माता एवं बहनों को तिलक कर सम्मानित किया। संडीला में उपस्थित माता बहनों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी तथा इंडी गठबंधन के तमाम नेता सनातन हिंदू आस्था पर चोट करते हैं, सिर्फ और सिर्फ धर्म विशेष के तुष्टिकरण की राजनीति करने के लिए। जिला कार्यालय पर एमएलसी इंजीनियर अवनीश ने कहा राहुल गांधी का बयान अति निंदनीय है, जैसा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा राहुल कभी भी हिंदू शक्ति मातृशक्ति से लड़कर जीत नहीं सकते, प्रधानमंत्री सहित भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता मातृशक्ति की रक्षा के लिए खड़ा है। राहुल गांधी पूर्व में भी अपनी ओछी एवं मानसिकता हिंदू विरोधी मानसिकता के कारण कभी हिंदू को बोको हराम बताते हैं। कभी कहते हैं मंदिर में लोग लड़कियां छेड़ने जाते हैं। कांग्रेस के नेता सनातन को समाप्त करने की बात करते हैं। भारत की जनता मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर इन सभी को करारा जवाब देगी।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)