भाजपा की ओर से महेंद्र सिंह सिसोदिया ने नामांकन भरा

Oct 26, 2023 - 17:11
Oct 26, 2023 - 17:13
 0  1.9k

गुना, (आरएनआई) आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बमौरी विधानसभा के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में महेंद्र सिंह सिसोदिया ने गुरुवार को मुहूर्त के अनुरूप अपना नामांकन पत्र कलेक्ट्रेट जाकर जमा किया।उनके साथ प्रस्तावक के रूप में करणसिंह पटेलिया,उनके अधिकृत अधिवक्ता एडवोकेट महेश रघुवंशी उपस्थित हुए।नामांकन जमा करने के उपरांत श्री सिसोदिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि बमौरी विधानसभा ही नहीं बल्कि ज़िले की चारों सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रचंड बहुमत से विजयी होंगे साथ ही प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी।वे 30 अक्तूबर को एक बार फिर पार्टी के मैंडेट के साथ कार्यकर्ताओं व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ पर्चा भरेंगे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0