भतीजी को भगाने वाले मौसा ने कोतवाली में किया सरेंडर, प्रेम प्रसंग में भतीजी की कर दी थी हत्या
हरदोई (आरएनआई)रिश्तों को कलंकित करते हुए एक मौसा ने अपनी भतीजी को ही प्रेमजाल में फसाकर भगा ले गया। पीड़ित पिता रामसागर पाण्डेय पुत्र जागेश्वर निवासी विहगवा थाना बेहटा गोकुल ने कोतवाली शहर में तहरीर देकर शुगर मिल कालोनी निवासी मणिकांत द्विवेदी (साढू) पर अपनी 22बर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा 524/24धारा 87बीएनएस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस लगातार अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। पुलिस के बढ़ते दबाव को देखकर मणिकांत द्विवेदी ने दिनांक 22अगस्त 2024को कोतवाली शहर में जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की।जिस पर उसने बताया कि उसका लड़की के साथ पिछले 2साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसके पिता ने उसकी शादी तय कर दी।शादी तय होने से वह बहुत आहत था।इसी कारण उसने भतीजी को भगाकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी है।उसकी निशानदेही पर काशीराम कालोनी में अधबने मकान से पुलिस ने शव को बरामद कर पंचायत नामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।घटना व गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि उपरोक्त घटनाक्रम में मुल्जिम गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त की निशानदेही पर लाश बरामद कर ली गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

