ब्लॉक सभागार में कृषि गोष्ठी का आयोजन, क्षेत्रीय विधायक ने फीता काटकर किया शुभारंभ

Jun 11, 2025 - 20:07
Jun 11, 2025 - 20:08
 0  216
ब्लॉक सभागार में कृषि गोष्ठी का आयोजन, क्षेत्रीय विधायक ने फीता काटकर किया शुभारंभ

कछौना, हरदोई (आरएनआई) कृषि सूचना तंत्र के शुद्धिकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम योजना के अंतर्गत कृषकोन्मुखी क्रियाकलापों के तहत ब्लाक सभागार में वुधवार को कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें गौ-आधारित प्राकृतिक खेती एवं कृषक तकनीकी की जानकारी के तहत किसानों को जागरूक किया गया। कृषि गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक रामपाल वर्मा ने फीता काटकर किया। इसके बाद दीप प्रजनन किया। इसके बाद विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने अपने संबोधन में कहा किसान देश की रीढ़ है। बिना किसानों को मजबूत किये विकसित राष्ट्र की कल्पना संभव नहीं है। किसानों को ज्यादा से ज्यादा योजना की जानकारी देकर लाभ उठाएं।सरकार किसानों की आय दोगुनी के लिए सतत प्रयासरत है। वर्तमान किसानों को योजनाओं का लाभ सीधा मिल रहा है। महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि का लाभ देकर उनके जीवन में अमूल परिवर्तन किया है। विधायक ने कहा वर्तमान समय में रासायनिक उपकरण का प्रयोग करने से मिट्टी की गुणवत्ता खराब हो रही है। जिससे मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है, इसलिए जैविक खेती की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। अंधाधुंध रसायन प्रयोग करने से पर्यावरण का नुकसान हो रहा है। यूरिया के स्थान पर जैविक खेती का उपयोग हो रहा है। इस अवसर पर वैज्ञानिकों ने कृषकों को परंपरागत ढंग हटकर अलग तरीके से तकनीकी व वैज्ञानिक तरीके से कृषि करने की जानकारी दी। फसलों के अवशेषों को न जलाएं, इससे मिट्टी की गुणवत्ता खराब होती है, पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। नैनो यूरिया व डीएपी का उपयोग करना चाहिए। रासायनिक उपकरण के स्थान पर जैविक खेती पर ध्यान दें। जैविक खेती के लिए पशुपालन आवश्यक है। सरकार जैव कीटनाशकों पर 75 फ़ीसदी अनुदान देती है। मिट्टी की गुणवत्ता की जांच कराना आवश्यक है। उप-कृषि निर्देशक सतीश कुमार पाण्डेय ने कहा सरकार किसानों को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए अलग-अलग विभागों द्वारा योजनाएं चलाकर मजबूत कर रही हैं। योजनाओं की जानकारी अवश्य रखें। अन्नदाता खुशहाल रहेगा तभी राष्ट्र खुशहाल रहेगा। बेहतर कृषि के लिए सरकार खाद बीज कीटनाशक खेती के लिए उपकरण, कृषि यंत्र में सहायता कर रही हैं। किसान सम्मन निधि लाभ के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना आवश्यक है। यह किसान की पहचान है, सभी योजनाओं का सीधा लाभ के लिए फार्मर आईडी के माध्यम से लाभ मिलेगा।किसानों को बीज किट व बेहतर कार्य करने वाले किसानों को मुख्य अतिथि विधायक रामपाल वर्मा ने प्रशस्ति पत्र देकर हौसला अफजाई की। कड़ी धूप व बारिश और कड़ाके की सर्दी की परवाह किए बगैर किसानों ने अपनी मेहनत से देश को खाद्यान्न मिल रहा है।

इस अवसर पर प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर संजय अरोड़ा, डॉक्टर एस०के० तिवारी, डॉक्टर पंकज नौटियाल, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी विनीत शुक्ला, एडीओ एजी अखिलेश कुमार, बीज भंडार प्रभारी मंजेश कुमार, प्रभारी सहायक संतोष कुमार, आशीष कुमार, दीपांशु पटेल, संतोष कुमार, कमलेश यादव, रोहित सिंह, राजेश्वर वर्मा, खंड विकास अधिकारी महेश कुमार, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नवीन पटेल, प्रधान संघ अध्यक्ष मोहम्मद नसीम, युवा नेता अर्जित वर्मा, ग्राम प्रधान आलोक कुमार उर्फ विपिन, आशीष कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आशीष कुमार सहित कर्मी किसान बंधुओ ने प्रतिभाग किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)