बेहद शातिर निकलीं ये पांच महिलाएं: राहगीरों से लूटपाट, सोना-चांदी और कार समेत गिरफ्तार
मथुरा पुलिस ने ऐसी पांच शातिर महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जिनके कारनामे सुनकर पुलिस का भी दिमाग हिल गया। ये महिलाएं वो हैं, जो राहगीरों से उनके कीमती सामान उड़ाने में माहिर हैं।
मथुरा (आरएनआई) मथुरा पुलिस ने राहगीरों से जेवर व अन्य सामान लूटने वाली महिला गैंग का राजफाश करने में हाईवे थाने की पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने पांच महिलाओं समेत गैंग के कुल छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। साथ ही जेवर और ईको कार समेत अन्य सामग्री भी बरामद की है।
थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया है कि बीते दिनों गोवर्धन चौराहे पर एक महिला के साथ चैन लूट की वारदात हुई थी। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा कायम कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने रविवार को गोवर्धन चौराहे पर एसबीआई बैंक से 200 मीटर आगे पांच महिलाओं व एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
आगरा के थाना शाहगंज में रुई की मंडी निवासी गायत्री, मुंगे, नीतू, नीवेती, सुषमा और फतेहपुर सीकरी के छीतर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से सोने की चार जंजीर, दो अंगूठी, चार कंगन, पांच टाप्स, आठ जोड़ी पायल, पांच चांदी की अंगूठी, 5220 रुपये और एक ईको कार बरामद हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह राहगीरों के साथ लूट की वारदात को अंजाम देते थे। सीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि गैंग में कई और महिलाएं भी शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



