बेहतर कार्य करने वाली आरबीएसक टीम की गयी सम्मानित

Dec 20, 2025 - 19:46
Dec 20, 2025 - 19:50
 0  189
बेहतर कार्य करने वाली आरबीएसक टीम की गयी सम्मानित

हरदोई (आरएनआई) कोथावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ विपुल वर्मा ने शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया। बेहतर चिकित्सा कार्य करने वाले करने वाली आरबीएसके टीम के तीन स्वास्थ्य कर्मियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी विपुल वर्मा ने आरबीएसके टीम के डॉ विनीत वर्मा, डॉवासुदेव दीक्षित व फूलचंद्र को शनिवार के दिन  अपने कार्यालय मे बुलाकर पुरुष्कृत किया।डॉ विपुल वर्मा ने उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि यह सभी आप लोगो के अथक परिश्रम का परिणाम है।सभी से यह मै कहना चाहूंगा कि सभी स्वास्थ्य कर्मी मन लगा करके अच्छे से अच्छा काम करे।कोई यह नहीं समझे कि हम पीछे है। अपने अंदर छिपे हुनर को सामने लाकर कार्य करे। तभी आप लोगो को सफलता मिलेगी। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ विपुल वर्मा,डॉ चंद्रकात, डॉ मोहित गुप्ता आदि लोंग मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)