बेटे की मौत की खबर सुन सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम

Jun 22, 2025 - 13:17
Jun 22, 2025 - 13:17
 0  1.3k
बेटे की मौत की खबर सुन सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम

हरदोई (आरएनआई) पिहानी कोतवाली के टंडौना गांव से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। यहां एक गांव निवासी पिता-पुत्र की मौत से कोहराम मच गया। वहीं, दोनों की एक साथ अर्थियां को देख ,हर किसी की आंखें नम हो गईं।

 बेटा खेत पर  कुएं के निकट सो रहा था उसी समय  कुएं गिर के मौत हो गई ।‌वहीं, बेटे की मौत के सदमे में हार्ट अटैक से बीमार की भी जान चली गई।वहीं, घर से पिता-पुत्र की एक साथ दो अर्थियां को देखकर  परिवार में कोहराम मच गया और हर किसी की आंखें नम हो गईं। इस घटना से पूरे गांव में शौक की लहर है।

परिजनों के मुताबिक मृतक बेटा शोभित सिंह उम्र करीब 25 वर्ष अपने खेत में स्थित कुएं के पास लेटा था असंतुलित होकर कुएं में गिर गए जिसकी मृत्यु हो गई।  सूचना पर फॉरेंसिक टीम को सूचित करते हुए कोतवाल विद्यासागर पाल तत्काल मौके पर पहुंचकर पंचायत नामा की कार्यवाही जा रही थी तभी  मृतक के पिता यादूवीर सिंह जो काफी समय से कैंसर की बीमारी से ग्रसित थे। मरणा सन स्थिति में थे उनकी भी मृत्यु हो गई। ऐसी स्थिति में परिजनों एवं ग्राम वासियों संभ्रांत व्यक्तियों के विशेष अनुरोध पर मानवता एवं सभी के पोस्टमार्टम न करlने के अनुरोध पर पंचायत नामा की कार्रवाई पूर्ण कर शव परिजनों को  सुपुर्द किया कर दिया‌।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)