बृजभूषण शरण सिंह का एलान, जनता सांसद के रूप में देखना चाहती है; 2029 में जरूर लड़ेंगे चुनाव
गोंडा (आरएनआई)। यूपी के कैसरगंज से छह बार के सांसद और पूर्व कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह एक बार फिर राजनीति में वापसी की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि जनता उन्हें सांसद के रूप में देखना चाहती है, इसलिए वह 2029 का लोकसभा चुनाव हर हाल में लड़ेंगे। उनके इस बयान ने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है।
पूर्व सांसद ने कहा कि उन्हें परिस्थितिवश राजनीति से ‘रिटायर’ किया गया है, लेकिन जनता ने उन्हें कभी रिटायर नहीं किया। उन्होंने कहा, “पार्टी ने मेरे बेटे को टिकट दिया, वह भी स्वीकार है, लेकिन जनता आज भी मुझे सांसद के रूप में देखना चाहती है। इसलिए 2029 का चुनाव लड़ने का फैसला ले लिया है।”
बृजभूषण शरण सिंह गोंडा, बलरामपुर और कैसरगंज संसदीय क्षेत्रों से छह बार सांसद रहे हैं। उनकी राजनीतिक मौजूदगी कई दशकों से सक्रिय है। परिवार भी राजनीति में मजबूत पकड़ रखता है—एक बेटे करन भूषण सिंह कैसरगंज से सांसद, दूसरा बेटा प्रतीक भूषण सिंह विधायक और पत्नी केतकी सिंह भी सांसद रह चुकी हैं।
2029 का चुनाव लड़ने के इस एलान ने राजनीतिक माहौल में हलचल बढ़ा दी है और अब आने वाले दिनों में भाजपा और क्षेत्रीय राजनीति में इसके असर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



