बुंदेलखंड गठन से ही फतेहपुर का सर्वांगीण विकास संभव, बुंदेलखंड राष्ट्र समिति की जिला कार्यशाला संपन्न, नवमनोनीत पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

Jun 19, 2025 - 18:47
Jun 19, 2025 - 19:01
 0  432
बुंदेलखंड गठन से ही फतेहपुर का सर्वांगीण विकास संभव, बुंदेलखंड राष्ट्र समिति की जिला कार्यशाला संपन्न, नवमनोनीत पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

फतेहपुर (आरएनआई) बुंदेलखंड राष्ट्र समिति की फतेहपुर जिला कार्यकारिणी की कार्यशाला गुरूवार को पत्थरकट्टा चौराहा स्थित पूनम श्रीवास्तव के कार्यालय में सम्पन्न हुई। कार्यशाला में जिले के नवमनोनीत पदाधिकारियों को संगठन की रीति-नीति एवं आंदोलन की दिशा से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री यज्ञेश गुप्ता ने पदाधिकारियों से कहा कि यह केवल पद नहीं, बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की जिम्मेदारी है। उन्होंने आंदोलन की रणनीति, संगठनात्मक अनुशासन और जनसंवाद की महत्ता पर बल दिया। केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय बुंदेलखंडी ने अपने संबोधन में कहा कि फतेहपुर जिले की प्रगति, समाधान और रोज़गार के अवसरों की वृद्धि के लिए बुंदेलखंड राज्य का निर्माण अब टाला नहीं जा सकता। समिति फतेहपुर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और फतेहपुर को मंडल का दर्जा दिलाने के लिए भी संघर्ष लगातार जारी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि वे गांव-गांव तक राज्य निर्माण की चेतना फैलाएं। इस अवसर पर जिले की कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी की अगुवाई में बनी नई टीम में उपाध्यक्ष उर्मिला लोधी, हिमांशु श्रीवास्तव, संजय सिंह जौहरी, अभिषेक श्रीवास्तव, महामंत्री पूनम श्रीवास्तव, विनोद सिंह चंदेल, विनीत श्रीवास्तव, मंत्री अमित ठाकुर, बलराम लोधी, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, राम आसरे मौर्या, कोषाध्यक्ष हार्दिक अग्रहरि, सोशल मीडिया प्रभारी मनोज साहू, महिला अध्यक्ष पुष्पा पासवान, छात्र अध्यक्ष अभिनेष मौर्य को मनोनीत किया गया। अंत में जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी, नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों का आभार प्रकट करते हुए भरोसा दिलाया कि जिला इकाई संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0