बिजनौर में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर ने बाइक और पिकअप को रौंदा, तीन की दर्दनाक मौत; वन-वे हाईवे बना खतरा

Dec 2, 2025 - 12:12
 0  108
बिजनौर में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर ने बाइक और पिकअप को रौंदा, तीन की दर्दनाक मौत; वन-वे हाईवे बना खतरा

बिजनौर (आरएनआई) जिले के शेरकोट क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुए भयावह सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। नेशनल हाईवे के मुबारकपुर कुंडे के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले बाइक सवारों को टक्कर मारी और फिर सामने से आ रही पिकअप को रौंद डाला। हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान रंजीत पुत्र रामशंकर और लाला पुत्र भैया लाल, निवासी बिछवी गांव, लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है, जो बाइक पर सवार थे। तीसरा मृतक फिरोज पुत्र मोहम्मद उमर, निवासी नई बस्ती जसपुर (उत्तराखंड) पिकअप वाहन चला रहा था। टक्कर के बाद कंटेनर दोनों वाहनों को लगभग 30 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हाईवे की रेलिंग टूटकर बिखर गई, पिकअप पलट गई और बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक फरार हो गया।

सूचना मिलते ही एसपी पूर्वी धामपुर एके श्रीवास्तव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को जांच के निर्देश दिए। पुलिस कंटेनर चालक की तलाश में जुटी हुई है।

स्थानीय लोगों ने वन-वे हाईवे व्यवस्था को हादसों का मुख्य कारण बताया है। उनका कहना है कि वन-वे लागू होने के बाद से टकराव वाली दुर्घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। सिर्फ पिछले एक महीने में ऐसे हादसों में नौ लोगों की जान जा चुकी है, जिससे क्षेत्र में भारी आक्रोश और भय का माहौल है।

लोगों ने प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.