यूपी: बारिश से सर्दी के तेवर हुए तीखे, अगले तीन दिन घना कोहरा; 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी बढ़ी

बारिश के बाद गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अब कोहरा छाया रहेगा। वहीं 15 जनवरी को फिर से बारिश हो सकती है। 

Jan 13, 2025 - 10:20
 0  1.1k
यूपी: बारिश से सर्दी के तेवर हुए तीखे, अगले तीन दिन घना कोहरा; 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी बढ़ी

आगरा (आरएनआई) आगरा में बारिश के बाद गलन ने कंपकंपी छुड़ा दी है। रविवार को पूरे दिन सूरज की लुकाछिपी रही। सर्द हवा ने लोगों को घर में कैद रहने के लिए मजबूर कर दिया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले तीन दिन घना कोहरा छाएगा। 15 को फिर बारिश के आसार भी हैं।

कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार थम गई है, बसों को भी निरस्त किया जा रहा है। बारिश से आलू की फसल को नुकसान हुआ है। शनिवार को सात मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब दो डिग्री कम रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

इसमें सामान्य से 4.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को कोहरे के साथ सुबह हुई। पूरे दिन बादलों की लुकाछिपी रही। धूप भी सर्दी से राहत नहीं दे सकी। बाजारों में रौनक कम नजर आई। शाम को सर्द हवा से लोग परेशान हो गए। स्मारकों पर भी पर्यटकों की आमद कम रही। लोग अलाव तापते नजर आए। कई इलाकों में बारिश से कीचड़ और फिसलन हो गई।

शीत लहर और ठंड के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी ने एक बार फिर स्कूलों का अवकाश बढ़ाया है। 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश बढ़ा दिया गया है। अब सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक और सभी सरकारी व निजी विद्यालय 15 जनवरी को खुलेंगे। इसके साथ ही कहा गया है कि स्कूल अपने अनुसार ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर सकेंगे। वहीं शिक्षक स्कूल प्रबंधन के निर्देशानुसार कार्य कर सकेंगे। 

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.