बारिश में जलभराव से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका का अमला मैदान में

Aug 14, 2025 - 14:30
Aug 14, 2025 - 14:30
 0  81
बारिश में जलभराव से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका का अमला मैदान में

हरदोई (आरएनआई) लगातार बारिश के बीच नगर पालिका हरदोई को जलभराव से मुक्त रखने के लिए पूरा अमला मैदान में जुटा है। जलभराव वाले इलाकों से पंपिंग सेट के जरिए पानी निकाला जा रहा है, वहीं नालियों की सफाई कर जल निकासी को निर्बाध बनाए रखने के प्रयास तेज हैं। जिलाधिकारी अनुनय झा ने साफ निर्देश दिए हैं कि नगर पालिका क्षेत्र में कहीं भी जलभराव न रहे और जानबूझकर लापरवाही करने वालों की जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने साफ-सफाई की व्यवस्था को हर हाल में सुचारू रखने के आदेश दिए। कल से जारी बारिश के दौरान नगर पालिका का अमला सड़कों पर सक्रिय रहा। अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह खुद सड़कों पर घूमकर जिलाधिकारी के निर्देशों का पालन करवाते और व्यवस्थाओं की निगरानी करते नजर आए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)