बाराबंकी में बड़ा हादसा टला: पुल की रेलिंग तोड़कर ट्रैक पर गिरा डंपर, गरीब रथ एक्सप्रेस बाल-बाल बची
बाराबंकी (आरएनआई)। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सोमवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया, जब रामनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर पुल की रेलिंग तोड़कर सीधे रेलवे ट्रैक पर जा गिरा। हादसे के ठीक उसी समय बगल वाली लाइन से अमृतसर से बिहार जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस गुजर रही थी, जो समय रहते बच गई। ट्रेन को किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। डंपर चालक वाहन में ही फंस गया था, जिसे संयुक्त बचाव अभियान चलाकर बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि डंपर चालक सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं पास की लाइन पर फंसी एक यात्री ट्रेन को आगे बढ़ाने के लिए रेलवे ने वैकल्पिक इंजन की व्यवस्था कर दी है। अधिकारी के अनुसार ट्रेन पूरी तरह सुरक्षित है और ट्रक सिर्फ समानांतर लाइन पर गिरा था।
रेलवे विभाग ने ट्रैक की सुरक्षा जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद ही रेल यातायात बहाल किया जाएगा। हादसे के कारण क्षेत्र में कुछ समय के लिए रेल संचालन प्रभावित रहा, लेकिन बड़ी दुर्घटना टलने से राहत की भावना बनी हुई है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



