बापू के बलिदान दिवस पर रिफाइनरी मजदूरों ने किया निराहार श्रम सत्याग्रह, प्रबंधन को सद्बुद्धि हेतु की प्रार्थना सभा

Jan 30, 2026 - 19:45
Jan 30, 2026 - 19:45
 0  27
बापू के बलिदान दिवस पर रिफाइनरी मजदूरों ने किया निराहार श्रम सत्याग्रह, प्रबंधन को सद्बुद्धि हेतु की प्रार्थना सभा

मथुरा (आरएनआई) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस के अवसर पर पेट्रोलियम वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर सैकड़ों संविदा श्रमिकों ने मथुरा रिफाइनरी में निराहार श्रम सत्याग्रह किया । अपनी न्यायपूर्ण मांगों के प्रति रिफाइनरी प्रबंधन की उपेक्षा , उत्पीड़न और पारिश्रमिक चोरी से व्यथित करीब 500 मजदूरों ने पूर्ण कार्यदिवस अनशन पर रहते हुए श्रम किया । सायं 5 बजे से श्रमिकों ने रिफाइनरी मुख्यद्वार पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि हेतु सभा का आयोजन किया और मथुरा रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक को सद्बुद्धि की प्रार्थना की । सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ श्रमिक नेता कामरेड शिवदत्त चतुर्वेदी ने की और संचालन यूनियन के यूनिट अध्यक्ष मधुवन दत्त चतुर्वेदी ऐडवोकेट ने किया । अपने अध्यक्षीय संबोधन में कामरेड शिवदत्त चतुर्वेदी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने विश्व भर के दबे कुचले लोगों को सत्य और अहिंसा के उपकरणों से न्याय के लिए संघर्ष का सिपाही बना दिया जो विलक्षण चीज थी । उन्होंने कहा कि हम आज सामूहिक प्रार्थना करते हैं कि रिफाइनरी के ईडी श्री मुकुल अग्रवाल को सद्बुद्धि हो कि वे बापू दर्शन की कसौटी पर रिफाइनरी परिवार के सबसे कमजोर सदस्यों संविदा श्रमिकों के कल्याण पर सोचें । कार्यक्रम का संचालन करते हुए मधुवन दत्त चतुर्वेदी एडवोकेट ने कहा कि श्रम समस्याओं की अनदेखी करके रिफाइनरी प्रबंधन पारिश्रमिक चोरी से काले धन के सृजन को जिस तरह आश्रय दे रहा है उससे रिफाइनरी बदनाम हो रही है । वर्तमान कार्यकारी निदेशक महोदय को सद्बुद्धि हो कि वे इस आधुनिक मंदिर की सुचिता बहाल करने के लिए यूनियन से संवाद करें । सभा के अंत में सचिव जनक सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया और रामधुन के पाठ के बाद दो मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि दी गई I 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.