फ्रांस के मायोत द्वीप पर चक्रवात चिडो का कहर, तूफानी तबाही में कम से कम 11 लोगों की मौत
फ्रांसीसी द्वीप मायोत पर चक्रवाती तूफान चिडो का कहर देखने को मिला है। जहां इस तूफान के कारण कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं फ्रांस के गृह मंत्रालय के अनुसार ये संख्या बढ़ सकती है क्योंकि अभी तक घायलों के संख्या की सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है।
फ्रांस (आरएनआई) फ्रांस के गृह मंत्रालय के अनुसार, चक्रवात चिडो के हिंद महासागर क्षेत्र में आने के बाद मायोत द्वीप में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। मंत्रालय ने कहा कि मृतकों और घायलों की सटीक संख्या का पता लगाना अभी मुश्किल है, हमें आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल ये चक्रवात अब अफ्रीका के पूर्वी तट पर पहुंच गया है।
फ्रांस का सबसे गरीब द्वीप मायोत पहले भी सूखे और कम निवेश से जूझ चुका है। इधर मायोत के एक अस्पताल ने जानकारी दी है कि अस्पताल में नौ लोगों की हालत गंभीर है और 246 अन्य घायल हैं। फ्रांसीसी मौसम सेवा के अनुसार, चिडो के कारण 220 किलोमीटर प्रति घंटे (136 मील प्रति घंटे) से अधिक की गति से हवाएं चलीं, जिससे यह श्रेणी 4 का चक्रवात बन गया, जो इस पैमाने पर दूसरा सबसे शक्तिशाली चक्रवात था।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



