फतेहपुर में बारिश का कहर: कच्चा मकान ढहने से दंपति समेत तीन की मौत, चार गंभीर
फतेहपुर (आरएनआई) बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में लगातार हो रही बारिश के बीच सोमवार की भोर करीब चार बजे एक कच्चा मकान ढह गया। जिसके मलबे में दबकर दंपति समेत मां की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद गांव में हाहाकार मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पहुंच गए और मलबा हटाकर सभी को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पर सीओ बिन्दकी समेत राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार रविवार की रात से लगातार बारिश हो रही थी। जिस पर सोमवार की भोर पहर हरदौली गांव निवासी मुकेश बाजपेई 50 वर्ष पुत्र स्व0 रामसेवक बाजपेई का कच्चा घर ढह गया। जिसके मलबे में दबकर मुकेश बाजपेई, उनकी मां माधुरी देवी 85 वर्ष की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि मलबे में दबकर मुकेश बाजपेई की पत्नी रन्नो देवी 50 वर्ष, पुत्री कामिनी देवी 13 वर्ष, पुत्री क्षमता देवी 22 वर्ष पुत्री प्रकाशनी देवी 15 वर्ष व पुत्र प्रखर 11 वर्ष गंभीर घायल हो गए। घर ढहने की घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सभी लोगों ने मिलकर दबे लोगों को बाहर निकाला। हालांकि जीवित रहने की आशा पर मुकेश बाजपेई, उनकी मां माधुरी देवी को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जबकि सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लान सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने मृतक मुकेश बाजपेई व उनकी मां माधुरी देवी के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रन्नो देवी ने भी दम तोड़ दिया। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत होने से पूरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। तीन पुत्रियों व एक पुत्र के सिर से मां-बाप का साया उठ गया। जिला अस्पताल में घायलों का हालचाल जानने के लिए अपर जिलाधिकारी अवनीश त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पाल भी पहुंचे। जहां परिवारीजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



