फतेहपुर: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Jul 22, 2025 - 19:26
Jul 22, 2025 - 19:29
 0  405
फतेहपुर: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

फतेहपुर (आरएनआई) मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम कैची मोड सर्विस लाइन में ट्रक की चपेट में आ जाने से 22 वर्षीय बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी।  जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बरीगोविन्दपुर गांव निवासी छंग्गू लाल का पुत्र जितेन्द्र कुमार जो मजदूरी करता था। बताते है कि शाम लगभग 7 बजे मजदूरी कर बाइक से वापस आ रहा था। जब कैची मोड सर्विस लाइन में पहुंचा तभी बेकाबू ट्रक ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0