प्राचीन मंदिर पर अराजकतत्व अवैध कब्जा कर बांध रहें जानवर
कछौना, हरदोई (आरएनआई) कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत ग्राम ऊंचौली में स्थित प्राचीन मंदिर पर गांव के कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर जानवर बांध रहें हैं। वह गोबर कूड़ा डालते हैं। जिससे श्रद्धालुओं को काफी दिक्कत हो रही है। पूरे मामले की ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से शिकायत की।
बतातें चलें कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ऊंचौली में प्राचीन मंदिर है। जिसमें राधा कृष्ण, हनुमान व शंकर जी की प्रतिमा स्थापित है, काफी पुराना मंदिर है। गांव सहित आसपास क्षेत्र में मंदिरों के प्रति लोगों में काफी आस्था है। सुबह सांय को गांव सहित आसपास के लोग पूजा पाठ के लिए आते हैं। यहां पर हर समय कथा, कीर्तन, भागवत कथा, मुंडन, विदाई संस्कार आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहते हैं। कुछ दिनों से गांव के कुछ अराजकतत्व लोग अवैध कब्जा कर मंदिर प्रांगण में जानवर बांधते हैं। कूड़ा के ढ़ेर लगाते हैं। जिससे गंदगी व बदबू से श्रद्धालुओं को काफी दिक्कत होती है। विरोध करने पर लड़ाई झगड़ा पर आमादा हो जाते हैं। धार्मिक आस्था के कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। पूरे मामले की शिकायत ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से की है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



