प्रशिक्षण में साइबर सेल के पोर्टल की दी जानकारी
फतेहपुर (आरएनआई) शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशों व बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह के कुशल मार्गदर्शन में रविवार को जनपद के समस्त थानों पर गठित साइबर सेल के सभी अधिकारी व कर्मचारीगण एवं सभी थानों के निरीक्षक व उपनिरीक्षक को पुलिस लाइन में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान साइट्रेन पोर्टल, एनसीआरपी पोर्टल, प्रतिबिंब पोर्टल एवं समन्वय पोर्टल के उपयोग, वर्तमान समय में हो रहे साइबर अपराधों से बचाव के उपाय तथा ऐसे अपराधों के अनावरण के विभिन्न तरीकों की जानकारी जनपदीय साइबर क्राइम थाना के विशेषज्ञों द्वारा दी गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से 75 अधिकारी व कर्मचारीगण लाभान्वित हुए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

