प्रयागराज में रोजगार महाकुंभ 12 को, प्रतिभाग करें अभ्यर्थी
फतेहपुर (आरएनआई) जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के संकल्प हर हाथ, हर परिवार को रोजगार उपलब्ध कराकर उसे आत्मनिर्भर बनाने हेतु सहायक निदेशक (सेवायोजन) प्रयागराज एवं नेहरू ग्राम भारतीय मानित विश्वविद्यालय परिसर हनुमानगंज प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में 12 अगस्त को ग्राम भारतीय मानित विश्वविद्यालय परिसर हनुमानगंज प्रयागराज में प्रातः 09 बजे से रोजगार महाकुंभ का आयोजन किया जायेगा।
रोजगार महाकुंभ में तकनीकी, गैर तकनीकी, मार्केटिंग, सेल्स, सिक्योरिटी, बैंकिंग, प्रोडक्सन सहित अन्य सभी क्षेत्रों की 50 से अधिक निजी क्षेत्र की कम्पनियों द्वारा बेरोजगार अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में नौकरी देने हेतु प्रतिभाग किया जाना है। सहायक निदेशक (सेवायोजन) प्रयागराज मंडल द्वारा जनपद फतेहपुर के अभ्यर्थियों को भी प्रतिभाग किये जाने हेतु अनुमति प्रदान की गयी है। इसलिए जनपद के मेले में प्रतिभागी अभ्यर्थी विभाग के पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर प्रतिभाग करें। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर किसी भी कार्यदिवस पर जिला सेवायोजन कार्यालय आकर अथवा दूरभाष संख्या 05180 298602 पर सम्पर्क प्राप्त कर सकते है। इस हेतु अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा व्यय देय न होगा। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा 30 जुलाई को प्रातः 11 बजे से कार्यालय परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



