प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी व विधायक ने व्यापारी बंधुओं को जीएसटी रिफॉर्म्स के बताये फायदे
कछौना, हरदोई (आरएनआई) विधानसभा बालामऊ के जीएसटी रिफॉर्म्स सम्मेलन में व्यापारी बंधुओ को प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी व विधायक रामपाल वर्मा ने जीएसटी रिफॉर्म्स के फायदे में बताया, व्यापारी बन्धु उत्साहित दिखे। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री ने कहा जीएसटी रिफॉर्म्स का जो ऐतिहासिक निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने लिया, उससे व्यापारी उद्यमी उपभोक्ताओं को लाभ मिला है। जिससे देश की जीडीपी मजबूत होगी। विधायक रामपाल वर्मा ने कहा जीएसटी दरों में कमी से बाजार में उत्साह है। जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम कम हुए हैं। वाहनों की दरों में कमी से बाजार में उत्साह है। नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला ने कहा इसे मध्यम वर्गीय लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। युवा नेता संचित अग्रवाल ने कहा इस कदम से व्यापारियों में काफी उत्साह है। जिससे लोगों के जीवन में बदलाव आ रहा है। एक देश एक कर की दिशा में एक नींव का पत्थर है। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतेश दीक्षित जीएसटी सुधार से देश की आर्थिक मजबूती मिलेगी, बल्कि विदेशों पर निर्भरता कम होगी। घरेलू बाजार विकसित होंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री अजय शुक्ला ने किया।
इस अवसर पर व्यापार मंडल संरक्षक रामखेलावन गुप्ता, अध्यक्ष नवीन पटेल, शिवम मिश्रा, भैया लाल द्विवेदी, क्रांतिवीर सिंह, सुनील सोनी सहित व्यापारी बंधुगण, भाजपा पदाधिकारीगण, प्रबुद्धजनों ने भाग लिया, सभी व्यापारियों व भाजपा पदाधिकारियों को इस अवसर पर प्रतिभाग करने पर मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह ने आभार व्यक्त किया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



