प्रदेश कार्य समिति सदस्य (भाजयुमो) ने किया न्यू सहारा हॉस्पिटल का उद्घाटन

Sep 23, 2025 - 18:13
Sep 23, 2025 - 18:35
 0  81
प्रदेश कार्य समिति सदस्य (भाजयुमो) ने किया न्यू सहारा हॉस्पिटल का उद्घाटन

कछौना/हरदोई (आरएनआई) क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में बेहतर व सुविधाजनक उपचार मुहैया कराने के उद्देश्य से मंगलवार को कछौना में  मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश कार्य समिति सदस्य व प्र.ब्लाक प्रमुख संचित अग्रवाल ने फीता काटकर न्यू सहारा हॉस्पिटल का उद्घाटन किया! हॉस्पिटल परिवार क़ी ओर से मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत कर आभार प्रकट किया गया। उद्घाटन के अवसर पर नगर व क्षेत्र के कई  गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि संचित अग्रवाल ने कहा कि इस अस्पताल के संचालन से आमजन को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण चिकित्सीय उपचार मिलेगा! मरीजों को नगर के बाहर दूर भटकना नहीँ पड़ेगा। 

अस्पताल के संचालक शहंशाह ने कहा कि हॉस्पिटल आधुनिक सुविधाओं से युक्त है जिसमें मरीज को 24 घंटे बेहतर सुविधा मिलेगी साथ ही गरीब और जरूरतमंदों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। 

 कार्यक्रम के अवसर पर डॉ. बादशाह हुसैन, डॉ.राहुल सिंह, सभासद उपेंद्र सिंह मुन्ना, समीर अहमद, वारिस मियां, शिरीष मिश्रा, बबलू सिंह, मदन मिश्रा, अवधेश गुप्ता, मुकेश सिंह, दुर्गेश सिंह, दीपक सिंह, रोहित यादव, मो. मजीद, योगेश सिंह, सभासद बबलू, राजेश, सहित कई वरिष्ठ जन उपस्थित रहे। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)