पुलिस ने गिरफ्तार किया पुलिस गिरफ्त से भागा आरोपी, साइबर पुलिस हरियाणा की गिरफ्त से भागा था अभियुक्त

Dec 20, 2025 - 19:41
Dec 20, 2025 - 19:50
 0  189
पुलिस ने गिरफ्तार किया पुलिस गिरफ्त से भागा आरोपी, साइबर पुलिस हरियाणा की गिरफ्त से भागा था अभियुक्त

हरदोई (आरएनआई) बिलग्राम पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक ढाबे से साइबर पुलिस हरियाणा की गिरफ्त से फरार हुए आरोपी को पांच घंटे में गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

प्राप्त विवरण में 20 दिसंबर को उपनिरीक्षक सन्दीप कुमार प्रबंधक / थानाध्यक्ष थाना साइबर क्राइम जनपद चरखी दादरी हरियाणा द्वारा थाना बिलग्राम पर तहरीर दी गयी कि थाना साइबर क्राइम जनपद चरखी दादरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 71/25 से संबंधित अभियुक्त मनजीत महतो पुत्र ललन महतो निवासी उन्नाती रेजिडेंसी क्रिशना काम्पलैक्स भिवान्डी ठाणे महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया गया था। थाना साइबर क्राइम जनपद चरखी दादरी हरियाणा पुलिस टीम उसको उपरोक्त अभियोग से संबंधित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु जनपद हरदोई होकर बहादुरनगर जनपद रायबरेली जा रहे थे। दिनांक 19/20 की देर रात्रि में थाना साइबर क्राइम जनपद चरखी दादरी हरियाणा पुलिस टीम थाना बिलग्राम क्षेत्रांतर्गत एक होटल में रुक गए, जहां से अभियुक्त मनजीत महतो मौका पाकर फरार हो गया। इस संबंध में थाना बिलग्राम पर मु0अ0सं0 632/25 पंजीकृत किया गया।
    पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा फरार अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी बिलग्राम के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।
     जनपद में अपराध की रोकथाम व फरार वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बिलग्राम पुलिस टीम द्वारा पतारसी-सुरागरसी व सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से फरार आरोपी मनजीत महतो पुत्र ललन महतो को 05 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया गया है।
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में बिलग्राम प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार राय,उपनिरीक्षक अरविंद यादव,सत्यदेव सिंह, आरक्षी श्रवण उपाध्याय, अमन सिंह, अभिषेक तोमर, अरुण पवार शामिल रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)