पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार – 10 हथियार व सामग्री जब्त
शिवपुरी (आरएनआई) करैरा पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए 10 हथियार, 3 जिंदा कारतूस और भारी मात्रा में हथियार बनाने की सामग्री बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है वहीं एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया।
गत दिवस को करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिलारपुर में विजय जाटव के पुराने घर में हथियार बनाए जा रहे हैं पुलिस टीम मौके पर पहुँची तो कमरे में दो लोग हथियार बनाते दिखाई दिए पुलिस को देखते ही एक आरोपी फरार हो गया जबकि दूसरा पकड़ा गया
गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम प्रताप सिंह विश्वकर्मा (50), निवासी जिला हमीरपुर (उ.प्र.) बताया। फरार आरोपी की पहचान विजय जाटव (22), निवासी सिलारपुर थाना करैरा हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



