पुरी जगन्नाथ मंदिर को आतंकी हमले की धमकी, आरोपियों की तलाश में पुलिस की तेज कार्रवाई
पुरी के जगन्नाथ मंदिर को आतंकी हमले की धमकी मिली है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और मंदिर परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
नई दिल्ली (आरएनआई) पुरी के जगन्नाथ मंदिर पर अंतकी हमले की धमकी मिली है। पुलिस के अनुसार ओड़िया भाषा में लिखी गई यह धमकी भरा दो पोस्टर मां बुढ़ी ठाकुराणी मंदिर की दीवार पर मिला। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
दीवार पर मिले एक पोस्टर में धमकी लिखी थी, 'आतंकवादी श्रीमंदिर को ध्वस्त कर देंगे। मुझे बुलाओ, वरना विनाश हो जाएगा।' पुरी के एक निवासी ने बताया कि मंदिर की दीवार पर कई फोन नंबर लिखे हैं। साथ ही पीएम मोदी, दिल्ली जैसे शब्द भी लिखे हैं।
घटनास्थल का दौरा करने वाले पुरी के एसपी पिनाक मिश्रा ने कहा कि हमने मामले का संज्ञान लिया है और इसे बेहद गंभीरता से ले रहे हैं। हमें कुछ जानकारी मिली है और इस तरह की धमकी देने वालों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें बनाई जा रही हैं।
एसपी ने कहा कि पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और ऐसा लगता है कि धमकी मंगलवार रात को लिखी गई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस इस धमकी के पीछे के मकसद का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। इस मामले के बाद कई जगहों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। सुरक्षा गार्ड भी तैनात किए गए हैं।
12 वीं सदी का पुरी के जगन्नाथ मंदिर, जिसे हिन्दुओं के चार धामों में से माना जाता है। ओडिशा के तटवर्ती शहर पुरी में मौजूद ये विश्व प्रसिद्ध मंदिर भगवान विष्णु अवतार श्री कृष्ण को समर्पित है। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु दुनियाभर से दर्शन करने के लिए आते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



