पीलीभीत टाइगर रिजर्व में अजगर ने किया चीतल का शिकार, जिंदा निगल गया

जंगल सफारी के दौरान सैलानियों की नजर चीतल को लपेटे अजगर पर पड़ी तो दंग रह गए। शिकार में सफलता पाने के लिए अजगर चीतल को जकड़कर निगलने की मशक्कत में जुटा था। चीतल मर चुका था। काफी देर तक इस नजारे को सैलानी देखते रहे।

Jun 1, 2025 - 14:58
 0  324
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में अजगर ने किया चीतल का शिकार, जिंदा निगल गया

पीलीभीत (आरएनआई) पीलीभीत टाइगर रिजर्व में रोजाना बाघ समेत वन्यजीवों के दीदार सैलानियों को आकर्षित कर रहे हैं। कभी नहर में तैरता बाघ तो कभी भालू की मौजूदगी देखी जा रही है। शनिवार को ऐसा मामला सामने आया, जिसे देखकर सैलानी सहम गए। 

जंगल सफारी के दौरान सैलानियों की नजर चीतल को लपेटे अजगर पर पड़ी तो दंग रह गए। शिकार में सफलता पाने के लिए अजगर चीतल को जकड़कर निगलने की मशक्कत में जुटा था। चीतल मर चुका था। काफी देर तक इस नजारे को सैलानी देखते रहे। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया। यह वीडियो वायरल हो रहा है। 

शुक्रवार रात पीटीआर के जंगल मार्ग पर बाघ को आराम फरमाता देख राहगीर रोमांचित हो गए। कार सवार लोगों ने सड़क पर बैठे बाघ का वीडियो बना लिया। बाघ काफी देर तक सड़क के किनारे बैठा रहा। वाहनों की लाइट पड़ने से उठकर चल दिया। बाघ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पूर्व भी बाघ के कई वीडियो सामने आ चुके हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.