पानी के गड्ढे में डूब कर 13 वर्षीय किशोर की मृत्यु
कछौना, हरदोई कोतवाली क्षेत्र कछौना के ग्राम हिंदू खेड़ा गांव में 13 वर्षीय किशोर कार्तिक सिंह पुत्र रामवीर सिंह अपने ननिहाल हिंदू खेड़ा में रहता था। सोमवार की दोपहर बाद अपने तीन अन्य साथियों के साथ नहाने के लिए गांव के उत्तर दिशा में भट्टे के लिए उपयोग में लाई गई मिट्टी के द्वारा तालाब नुमा गड्ढे में नहाने के लिए गया था, जहां गहराई का अनुमान न लगा पाने के कारण गहरे पानी में चला गया। जिसमे उसकी डूब कर मृत्यु हो गई। डूब रहे किशोर को बचाने के चक्कर में एक अन्य साथी भी डूबने लगा। जिसे बाद में बचा लिया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उपचार चल रहा है। मृतक
किशोर मूलतः बम्हना, नवाबगंज, जिला फर्रुखाबाद का रहने वाला था। किशोर की मौत की खबर सुनकर परिजनों व रिश्तेदारों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव वाले इस प्रकार लापरवाही पूर्वक खोदे गए गड्ढे का विरोध कर रहे है, क्योंकि क्षेत्र में इससे पहले भी कई ऐसे हादसे हो चुके हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस शव को साथ ले आई तथा उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया।
मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम में कानूनगो शिवरूप द्विवेदी व लेखपाल अनूप शुक्ला उपस्थित रहे। राजस्व कर्मियों ने सरकार द्वारा दी जाने वाली हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



