“पाठशाला द ग्लोबल स्कूल” में डांडिया उत्सव का भव्य आयोजन
हरदोई (आरएनआई) सुभाष शैक्षिक समूह के अध्यक्ष एवं एम.एल.सी. श्री अवनीश कुमार सिंह जी की सद्प्रेरणा से पाठशाला द ग्लोबल स्कूल में नवरात्रि के पावन अवसर पर डांडिया उत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
इस वर्ष आयोजन की विशेषता यह रही कि इसे नारी सम्मान को समर्पित किया गया। विद्यार्थियों ने गरबा और डांडिया की आकर्षक प्रस्तुतियों से माँ दुर्गा की शक्ति का स्मरण किया तथा समाज में महिला सशक्तिकरण और सम्मान का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ दुर्गा की आरती एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। पारंपरिक परिधानों में छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर उल्लास, सौहार्द और सांस्कृतिक उमंग से गूंज उठा।
विद्यालय के निदेशक श्री अविनाश पाल ने अपने वक्तव्य में कहा,“हमारा संकल्प है कि पाठशाला द ग्लोबल स्कूल केवल शिक्षा का केंद्र ही नहीं, बल्कि संस्कार और संस्कृति का भी प्रबोधक बने। नवरात्रि जैसे पर्व विद्यार्थियों को भारतीय परंपराओं से जोड़ते हैं। इस डांडिया उत्सव के माध्यम से हमने नारी सम्मान का संदेश समाज तक पहुँचाने का प्रयास किया है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों को भी आत्मसात कर रहे हैं।”
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. गार्गी श्रीवास्तव ने कहा,“नवरात्रि केवल धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि मातृशक्ति और नारी सम्मान का उत्सव है। हमारे विद्यालय में इस डांडिया उत्सव को नारी सशक्तिकरण से जोड़ना विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायी अनुभव है। ऐसे कार्यक्रम न केवल बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, सामूहिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी विकसित करते हैं।”
कार्यक्रम में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी और शिक्षकों के सहयोग ने उत्सव को और भी जीवंत बना दिया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

