पाकिस्तान: आत्मघाती हमले में सेना पर बड़ा आतंकी हमला, 13 जवान शहीद
पाकिस्तान (आरएनआई) ईरान और इजरायल के बीच चल रही शांति के बीच ईरान में भारी धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिससे कई इलाकों में दहशत फैल गई। विस्फोट की आवाज क्यों हुई इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। उसी वक्त, तेहरान के एंगेलाब स्क्वायर में ईरान ने अपने शीर्ष सैन्य अधिकारियों और परमाणु वैज्ञानिकों के लिए राजकीय अंतिम संस्कार आयोजित किया, जो इज़राइली हमलों में मारे गए थे। बड़ी संख्या में भीड़ मौजूद रही। जब यह अंतिम संस्कार किया जा रहा था, तभी यमन से इजरायल की ओर दागी गई मिसाइल को लेकर भी हड़कंप मचा रहा। इजरायली सेना ने चेतावनी जारी की, और कई इलाकों में सायरन गूंजे। इजरायल और हमास युद्ध के बाद से ही यमन के हूती विद्रोही इजरायल और उससे जुड़े जहाजों को निशाना बनाते रहते हैं। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा संघर्ष को लेकर यह भी कहा कि संभव है अगले हफ्ते तक संघर्षविराम हो जाए, लेकिन अभी जमीनी हालात इससे उलट दिख रहे हैं। मिडिल ईस्ट को छोड़कर अगर साउथ एशिया की बात करें तो पाकिस्तान के वजीरिस्तान में एक आत्मघाती हमले ने 13 सैनिकों की जान ले ली, जिसमें 14 आम नागरिक भी घायल हो गए। हाफिज गुल बहादर गुट से जुड़े ‘उसूद उल हरब’ ने इसकी जिम्मेदारी ली है।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तर वजीरिस्तान स्थित खड्डी इलाके में शनिवार को एक आत्मघाती हमलावर ने सैन्य काफिले को निशाना बनाते हुए बम से भरी गाड़ी को सैन्य वाहन से टकरा दिया। इस हमले में कम से कम 13 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 24 अन्य घायल हो गए, जिनमें 14 आम नागरिक भी शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, हमलावर ने ‘माइन-रेसिस्टेंट एम्बुश प्रोटेक्टेड (MRAP)’ वाहन को टक्कर मारी, जो कि सैन्य बम निष्क्रियता इकाई से संबंधित था। विस्फोट इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए, और आसपास की आबादी को भी गंभीर नुकसान पहुंचा।
ईरान में शनिवार सुबह ईरान के शीर्ष सैन्य अधिकारियों और परमाणु वैज्ञानिकों के लिए भव्य राजकीय अंतिम संस्कार समारोह का आयोजन किया गया। ये सभी ईरानी अधिकारी इजरायल के साथ जारी युद्ध में मारे गए थे। ईरानी मीडिया के मुताबिक, इस श्रद्धांजलि समारोह में लगभग 60 लोगों को ‘शहीद’ के रूप में सम्मानित किया गया। ईरान के एंगेलाब स्क्वायर के पास जुटी भारी भीड़ में लोग काले कपड़ों में लिपटे, ईरानी झंडे लहराते और मारे गए सैन्य कमांडरों की तस्वीरें हाथों में लिए हुए नज़र आए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



