पश्चिमी यूपी में फिर बदलेगा मौसम, 5 जून से बढ़ेगी गर्मी की मार

पश्चिमी यूपी में दो जून से मौसम बदलेगा। चार जून तक तापमान में गिरावट दिखेगी। इसके बाद पांच जून से गर्मी फिर से जोर पकड़ेगी। रविवार को झांसी, प्रयागराज और अमेठी में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।

Jun 1, 2025 - 18:22
Jun 1, 2025 - 18:28
 0  135
पश्चिमी यूपी में फिर बदलेगा मौसम, 5 जून से बढ़ेगी गर्मी की मार

लखनऊ (आरएनआई) उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्रों में सोमवार को मौसम में आंशिक परिवर्तन के आसार हैं। तापमान में गिरावट हो सकती है। बाकी जगहों पर रविवार जैसा ही मौसम बना रहने की संभावना है। मंगलवार को पूरे प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे हैं। इससे तापमान में दो से चार डिग्री की कमी दर्ज की जाएगी। रविवार को झांसी, प्रयागराज और अमेठी में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी यूपी सोमवार से ही छिटपुट बारिश की शुरुआत हो जाएगी। तराई वाले क्षेत्रों में इस बारिश की वजह से तापमान में भी दो से चार डिग्री की गिरावट की उम्मीद है। 

मंगलवार को पूरे प्रदेश में बारिश होगी। बुधवार और बृहस्पतिवार को भी कई इलाकों में ये बारिश जारी रह सकती है। इस दौरान कई जगह 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। इससे मौसम में राहत मिल सकती है। अतुल ने बताया कि इसके बाद पांच जून से गर्मी बढ़ना शुरू होगी। तापमान में तीन से पांच डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। पछुवा हवा चलेगी।

देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में मेघगर्जन व वज्रपात की संभावना है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.