पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने विधि-विधान के साथ की वट सावित्री की पूजा, मांगी मन्नतें

May 26, 2025 - 17:36
May 26, 2025 - 17:53
 0  189

कछौना, हरदोई (आरएनआई) वट सावित्री व्रत पूजा कार्यक्रम कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र मे ज्येष्ठ माह के सोमवती अमावस्या को धूम धाम से मनाया गया। यह व्रत वैवाहित महिलाये  पति की लम्बी आयु सुखी जीवन के लिए मनाती है। उनकी मनोकामना पूर्ण होती है। सुहागिनी शुभ मुहूर्त मे 16 श्रंगार करके बरगद के पेड़ मे कलावा बांधकर परिक्रमा करती है।

सुहागिनी बांस की टोकरी, गुड, भीगे हुए चने, मीठे गुलगुले कुमकुम, टोली अक्षत, मौली, पान- सूपारी, धूपबत्ती और जल को लोटा में लेकर पूजा करती है। बरगद पेड़ की पूजा के माध्यम से पर्यावरण का संरक्षण भी होता है। जिससे हरियाली के साथ वातावरण अच्छा रहता है। पर्यावरण को बेहतर रखने का एक मैसेज मिलता है। इस अवसर पर नगर पंचायत कछौना पतसेनी द्धारा विशेष साफ़-सफाई अभियान चूना छिडकाव, महिलाओं को बैठने के लिए कुर्सी, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गयी थी। वही ग्राम सभा बालामऊ में ग्राम प्रधान आलोक कुमार वर्मा उर्फ़ विपिन द्धारा बेहतर सुविधाये की गयी थी। जिससे किसी वैवाहित महिला को असुविधा न  हो।ग्राम प्रधान  द्धारा उठाये गये कदम की महिलाओं ने सरहना की। बेहतर व्यवस्थाओं के चलते वैवाहित महिलाओं ने इस व्रत को अच्छे तरीके से सेलीब्रेट किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)