पढ़ाई के साथ खेलकूद से होता है बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास : रजनी तिवारी
हरदोई (आरएनआई) बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यमंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी ने मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके उपरान्त उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे छात्र-छात्राओं से परिचय प्राप्त किया तथा मशाल दौड़ को हरी झंडी दिखाकर खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ कराया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रजनी तिवारी ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों का मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। खेल न केवल स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ-साथ सहयोग और समर्पण का भी विकास होता है।
मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि खेल टीम वर्क, सहयोग और सामूहिक प्रयास के महत्व को समझाते हैं। खेलों से बच्चों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है तथा सफलता और असफलता दोनों से सीखने का अवसर मिलता है, जो जीवन में आगे बढ़ने में सहायक होता है।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी, विभिन्न ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



