पठकाना रामलीला में आयोजित विराट कवि सम्मेलन में अतिथियों का हुआ सम्मान
हरदोई (आरएनआई) श्री रामलीला मेला मोहल्ला पठकाना के मंच पर विराट कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ, दिल्ली, हरदोई, लखीमपुर और सीतापुर के कवियों ने काव्यपाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।समारोह का संयोजन कवि ओम देव दीक्षित एवं कवि करुणेश दीक्षित ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा नीरज, विशिष्ट अतिथि उप्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की प्रदेश संयुक्त सचिव रीना दीक्षित, पूर्व प्रधानाचार्य करुणा शंकर शुक्ला, स्वामी आत्मानंद गिरि जी महाराज, परिब्राजकाचार्य श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा, अनिल मिश्रा बहोरवा (महामंत्री, बार एसोसिएशन हरदोई), गोविंदराम दीक्षित (अध्यक्ष, बार एसोसिएशन शाहाबाद), वरिष्ठ पत्रकार दिनेश प्रसाद मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष रामजी तिवारी, ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत, प्रदेश सचिव विश्व हिन्दू परिषद पारिषा तिवारी, अधिवक्ता अतुल चतुर्वेदी, आलोक अवस्थी समेत कई अतिथियों को सम्मानित किया गया।
विशेष अतिथियों में वरिष्ठ भाजपा नेता अजय बाजपेयी भुल्लन, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीकृष्ण शास्त्री, डिस्ट्रिक्ट केन ग्रोवर्स सोसाइटी के चेयरमैन रंजीत सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. देशदीपक मिश्रा, भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, और जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज व आदर्श इंटर कॉलेज के प्रबंधक हर्ष पांडेय अपरिहार्य कारणों से उपस्थित न हो सके। उन्हें बाद में सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन लखीमपुर से पधारे कवि श्रीकांत सिंह ने किया। इस अवसर पर मेला अध्यक्ष संजय मिश्रा समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



