पटवारी ने मांगे 50 लाख रुपए, 30,00,000 की घूस लेते पकड़ा गया दलाल, जयपुर में सामने आया घूसखोरी का बड़ा खेल

Sep 22, 2025 - 15:02
 0  135
पटवारी ने मांगे 50 लाख रुपए, 30,00,000 की घूस लेते पकड़ा गया दलाल, जयपुर में सामने आया घूसखोरी का बड़ा खेल

जयपुर (आरएनआई) राजधानी जयपुर में रिश्वत का एक बड़ा मामला सामने आया है। कालवाड़ रोड स्थित हाथोज गांव के पास जमीन का नामांतरण खोलने के एवज में पटवारी नरेंद्र मीणा ने जमीन मालिक से 50 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। कई दिनों तक जमीन मालिक के प्रयासों के बावजूद पटवारी ने बिना रिश्वत के नामांतरण नहीं किया। परेशान होकर जमीन मालिक ने एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में शिकायत दर्ज कराई।

दलाल 30 लाख रुपए लेते पकड़ा गया
शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने रविवार रात ट्रेप कार्रवाई की। पटवारी के दलाल विकास शर्मा को 30 लाख रुपए की रिश्वत लेते ही एसीबी टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ट्रेप के समय पटवारी मौके पर नहीं था और फरार रहा।

एसीबी ने बताया कि दलाल को दी गई 30 लाख रुपए की राशि में 5 लाख असली नोट और 25 लाख डमी नोट थे। शिकायतकर्ता के पास पूरी राशि उपलब्ध नहीं थी, इसलिए एसीबी ने शेष रकम के लिए डमी नोट प्रदान किए।

एसीबी की कार्रवाई
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी जयपुर रेंज के उप महानिरीक्षक अनिल कयाल के सुपरविजन में कार्रवाई की गई। एसआईयू इकाई के एडिशनल एसपी संदीप सारस्वत की टीम ने ट्रेप कार्रवाई को अंजाम दिया।

एसीबी ने दलाल विकास शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पटवारी नरेंद्र मीणा अभी फरार है। उसकी तलाश के लिए उसके घर और संभावित ठिकानों पर तलाशी अभियान जारी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.